![]()
सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान के तहत नागौर जिला परिषद सभागार में स्पेशल वर्कशॉप हुई। वर्कशॉप में नागौर शहर की सड़कों पर सेफ और इजि ट्रैफिक को लेकर चर्चा की गई। वर्कशॉप में कॉलेज व स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनि
चीफ इंजीनियर जसवंत खत्री ने बताया कि 9 अगस्त से 15 सितंबर तक सुसमा(सुरक्षित सड़क मार्ग) अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चयनित शहरों में 7 कि.मी. लंबी शहरी सड़क को सुरक्षित मार्ग के रूप में विकसित करना है। रोड क्वालिटी कंट्रोल के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर अशोक कुमार खटीक ने कहा कि यह अभियान आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति सजग बनाने और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए समर्पित है।
चीफ इंजीनियर जसवंत खत्री ने कहा कि नागौर जिला मुख्यालय पर विजय वल्लभ चौक से मूंडवा चौराहा मानासर चौराहा होते हुए कृषि मंडी तिराहे तक की 7 कि.मी. सड़क को सुरक्षित सड़क मार्ग की सड़क के रूप में चयनित किया गया है। इस अवसर पर विभाग के सभी अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ताओं सहित एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments