![]()
बांसवाड़ा जिले में सदर थाना क्षेत्र के राजस्थान ग्रामीण बैंक बड़गांव व शहर स्थित एयू फाइनेंस बैंक के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश चोरी का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सदर थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया की 15 मई को राजस्थान ग्रामीण बैंक बड़गांव के मैनेजर विक्की भाऊसाहेब ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की अज्ञात बदमाशों ने रात 2 बजे बैंक का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
कैश सेफ टूटा ही नहीं
बैंक में स्ट्रॉन्ग रूम का ताला तोड़ा व लोहे के सरिए से कैश सेफ का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन नहीं टूटा। जिससे कोई राशि चोरी नहीं हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई रिपोर्ट पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पकड़ने के प्रयास किए।
खिड़की तोड़ना भी कबूल किया
आबपुरा थाना क्षेत्र के नादिया निवासी अनिल उर्फ अनिया पुत्र लालू चरपोटा उम्र 21 वर्ष, वनाला निवासी दिनेश पुत्र हीरालाल सारेल उम्र 21 वर्ष, पनिवाला गढ़ा निवासी मंगलेश्वर उर्फ मंगला पुत्र रकमा उम्र 19 वर्ष को डिटेन कर पूछताछ करने पर उन्होंने ने वारदात करना कबूल किया। बदमाशों ने फरवरी माह में शहर स्थित एयू फाइनेंस बैंक की खिड़की तोड़ना भी कबूल किया। वहां से बैंक के टैबलेट चोरी किए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक से लोन चल रहा था
सीआई बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि आरोपी दिनेश के परिवार में बैंक से लोन चल रहा था। इसलिए उसका बैंक आना-जाना होता था। इस दौरान उसने बैंक में कार्मिक को चाबी रखते हुए देखा। उसने उसके साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात का षड्यंत्र रचा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments