![]()
पुलिस गिरफ्त में कोर्ट में पेश नहीं होने का आरोपी।
सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने ST/SC कोर्ट सवाई माधोपुर के आदेश पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रिजवान उर्फ अल्लू (23) पुत्र राशिद निवासी
जमानत मिलने के बाद नहीं पहुंचा कोर्ट
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी को साल 2024 एक मामले में जमानत दी गई थी, जिसमें मारपीट, एससी/एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत रिजवान उर्फ अल्लू आरोपित था। आरोपी कोर्ट में 18 जुलाई को बिना किसी उचित कारण अनुपस्थित रहा। जिस पर कोर्ट ने इसे धारा 269 बीएनएस के तहत दंडनीय अपराध मानते हुए नया मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
SP अनिल कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में, ASP रामकुमार कस्वां व CO सिटी उदय सिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता (के नेतृत्व में टीम गठन किया गया।जिसमें हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल, कॉन्स्टेबल दीपू और धीरेन्द्र शामिल थे। टीम ने आरोपी रिजवान उर्फ अल्लू को उसके घर से डिटेन किया। पुलिस ने डिटेल करने पर आरोपी को गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। ST/SC कोर्ट सवाई माधोपुर के आदेश पर की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments