☜ Click Here to Star Rating


करौली शहर के चटीकना मोहल्ले में रियासत कालीन परकोटे के एक हिस्से की पट्टियां टूटकर गिरीं।

करौली शहर के चटीकना मोहल्ले में रियासत कालीन परकोटे की एक हिस्से की पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं। यह घटना परशुराम खिड़कियां से खादी भंडार की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस

.

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह परकोटा कई वर्षों से जर्जर हालत में था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इसका एक हिस्सा टूटा था, जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद, प्रशासन द्वारा अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

रियासत कालीन परकोटे पट्टियां टूटी।

रियासत कालीन परकोटे पट्टियां टूटी।

हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों ने स्वयं गिरी हुई पट्टियों को हटाकर रास्ता साफ किया। स्थानीय निवासी शुभम महेरा ने बताया कि घटना की सूचना के बावजूद प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। निवासियों ने नगर परिषद के जेईएन को मौके की तस्वीरें भेजीं, लेकिन न तो उन्होंने स्थल का मुआयना किया और न ही पट्टियां हटवाने या परकोटे की मरम्मत का कोई इंतजाम किया।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही जर्जर परकोटे की मरम्मत नहीं करवाई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत जर्जर दीवार की जांच कर उसे दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading