दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो में समापन में शामिल हुए शहर के गणमान्य अतिथि
कोटा के माहेश्वरी भवन में आयोजित दो दिवसीय कोटा प्रॉपर्टी एक्सपो का समापन रविवार रात 8 बजे हुआ। इस आयोजन ने शहरवासियों को अपने सपनों का आशियाना चुनने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। एक्सपो में बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे और विभिन्न प्रोजेक्ट्
एक्सपो में इंटीरियर डिजाइनर, आर्किटेक्ट, वास्तुशास्त्री और लीगल कंसल्टेंट जैसे एक्सपर्ट्स एक ही मंच पर मौजूद रहे, जहां लोगों को घर बनाने और खरीदने से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अनेक ग्राहकों ने मौके पर ही अपने घर बुक भी कर लिए।
समापन समारोह के अतिथि के रूप में डॉ. प्रवीण गुप्ता (निदेशक केवीएस कोचिंग वाला स्कूल), ओम जैन सराफ (प्रोपराइटर अग्रवाल डायमंड), नवीन गर्ग (डायरेक्टर दीपचंद गिरिराज प्रसाद), हरि प्रकाश शर्मा (निदेशक नारायण ज्वैलर्स), हरमीत आनंद (निदेशक हरमीत हुंडई) और एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन लखानी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीदने आए लोग
दैनिक भास्कर प्रॉपर्टी एक्सपो पावर्ड बाय सुमंगलम ग्रुप रहा। वहीं, यूको बैंक एसोसिएट पार्टनर और बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजस्थान ग्रामीण बैंक बैंकिंग पार्टनर रहे। आयोजन में केजीवी इंफ्रा, ड्रीम होम कंसल्टेंट एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, धनलक्ष्मी प्रॉपर्टी, पार्श्वनाथ ग्रुप, कियारा ग्रुप, रॉयल अलीना ग्रुप, आशीष ग्रुप, विजन ग्रैंड होम्स, एएस एसोसिएट्स, एन.के.एस. पुरम और आधार प्राइम रियल होम्स सहयोगी के रूप में जुड़े। वहीं, माहेश्वरी रसोई एंड रेस्टोरेंट फूड पार्टनर, एमडी इवेंट्स इवेंट पार्टनर और ऑर्डिनरी टू ब्रांड बाय राजकमल डिजिटल पार्टनर रहे।
दो दिन तक एक्सपो में चहल-पहल बनी रही। ग्राहकों ने बजट के अनुसार 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट्स, गार्डन के साथ विला और निवेश के लिहाज से मल्टी स्टोरी के 2भक, 3BHK में गहरी रुचि दिखाई। वहीं, बैंकों के प्रतिनिधियों ने लोन प्रक्रिया और योजनाओं की जानकारी देकर ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराई।
रविवार को छुट्टी होने के कारण सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। लोग परिवार सहित पहुंचे और उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने। कोटा और आसपास के प्रोजेक्ट्स को लेकर मिली जानकारी से ग्राहक संतुष्ट नजर आए। आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो पूरी तरह सफल रहा और आने वाले समय में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments