☜ Click Here to Star Rating


पाली शहर के बालिया स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बालिका स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह टेवाली ने बताया कि कला उत्सव उद्देश्य स्कूल जिला राज्य स्तर के विद्यार्थियों में भारतीय कला संस्कृति

.

पाली शहर के बालिया स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रशस्ति पत्र के साथ स्टूडेंट।

पाली शहर के बालिया स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रशस्ति पत्र के साथ स्टूडेंट।

कार्यक्रम के तहत नृत्य, गायन, वादन, कहानी एवं नाटक की 12 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अलग अलग वेशभूषा में अलग अलग संस्कृति पर रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में संगीत गायन शास्त्रीय (एकल) में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तखतगढ़ से शिवकुमार ,संगीत गायन (समूह) में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ठाकुरला से सुमन एवं सोनाक्षी ,संगीत वादन स्वर सुषिर/तन्त्री वाद्य में हंस निर्माण सरस्वती विद्यालय से जसमीत सिंह, संगीत वादन ताल वाद्य में पीएम श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से रवि बामनिया ,संगीत वादन समूह में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मुरडावा से राहुल भरत दलपत और अशोक वैष्णव, शास्त्रीय एकल नृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ठाकुरला से पायल राजपुरोहित ,नृत्य समूह में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सेंदड़ा से वैजयंती और तमन्ना, नाटक समूह में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वडेरवास से विक्रम सुरेंद्र और कोमल , दृश्य कला एकल द्विआयामी में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तखतगढ़ से करण सुथार, दृश्य कला त्रिआयामी मूर्ति कला में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कान्दरा से विकास , दृश्य कला समूह में द्विआयामी/त्रिआयामी स्वदेशी खिलौने और शिल्प में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ठाकुरला से हितेश और भरत देवासी एवं पारंपरिक कहानी वचन में माध्यमिक स्कूल मुरडावा से मनीषा और सुमित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन हितेश रामावत, प्रतिभा पांडे एवं नीना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक भवानी शंकर अवस्थी, जितेंद्र आडवाणी, शैलेन्द्र सिंह, दीपक जावा, अशोक चौहान, रोमा जोशी, प्रमोद जोशी, मृणाल अवस्थी, सत्यनारायण राजपुरोहित, जानकी देवी आदि थे। जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में सतीश शर्मा, लक्ष्मण कुमावत, जगदीश विश्नोई, मनोज काक भरत शर्मा, शक्ति सिंह, देवीलाल कुमावत, संदीप सिंह, ज्योति सिंह, पंकज शर्मा, भगीरथ सिंह,भारती एयरटेल से अभिषेक कुमावत, कंचन कुमारी एवं लोकेंद्र सिंह का सहयोग रहा।

पाली शहर के बालिया स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में मौजूद स्टूडेंट और टीचर्स।

पाली शहर के बालिया स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में मौजूद स्टूडेंट और टीचर्स।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading