![]()
करौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन हन्ता’ के तहत हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
करौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन हन्ता’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी करीब दो माह से फरार थे, जिनमें से चार पर दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीपी सिंह (27 वर्ष), जिज्ञ सिंह (23 वर्ष), सुगर सिंह (62 वर्ष), वीर सिंह उर्फ मन्नू (55 वर्ष) और शेर सिंह (45 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी गब्दूपुरा, थाना मासलपुर के निवासी हैं। वीपी सिंह और जिज्ञ सिंह जलसिंह गुर्जर के पुत्र हैं, जबकि सुगर सिंह, वीर सिंह उर्फ मन्नू और शेर सिंह गब्दू गुर्जर के पुत्र हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सभी आरोपी भाउआ मोड़ पर अपनी दुकानों के पास मौजूद हैं। सूचना पर मासलपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, इन सभी आरोपियों का गांव में झगड़े-फसाद का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। फरारी के दौरान ये आरोपी जंगलों में छिपकर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। पुलिस अब हत्या के प्रयास में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी की कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments