कानोता इलाके में फंदा लगाकर राहुल ने सुसाइड कर लिया।
जयपुर में एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। कमरे में रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। कानोता थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। ननिहाल-ददिहाल पक्ष में शव लेने की बात को लेकर झगड़ा हुआ।
ASI मातादीन ने बताया- कानोता के नायला रोड निवासी राहुल जाटोलिया (19) पुत्र मोहन लाल ने सुसाइड किया है। वह अपने ननिहाल में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी के साथ ही ई-मित्र शॉप पर काम करता था। शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
रविवार सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन उसे नींद से जगाने पहुंचे। कमरे में राहुल फंदे से लटका मिला। परिजनों ने फंदे से नीचे उतारकर तुरंत SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर कानोता थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची।

SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर शव लेने की बात को लेकर ननिहाल-ददिहाल पक्ष झगड़ने लगे।
ननिहाल-ददिहाल पक्ष झगड़े पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मॉर्च्युरी के बाहर ननिहाल और ददिहाल पक्ष के लोग आपस में शव लेने की बात पर झगड़ने लगे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझाइश कर शांत करवाया। आपसी सहमति की कहकर दोनों पक्षों को बैठकर बातचीत कर समाधान निकालने की कहा गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड के पीछा कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments