![]()
पुलिस की ओर से पकड़े गए डोडा पोस्त मामले में रावतसर पुलिस ने मुख्य सप्लायर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा पुलिस की ओर से पकड़े गए डोडा पोस्त मामले में रावतसर पुलिस ने मुख्य सप्लायर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
पीलीबंगा पुलिस ने पहले महावीर प्रसाद और सुभाष को 11.300 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा था। इसके बाद मामले की जांच रावतसर थानाधिकारी रामचंद्र कस्वां को सौंपी गई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने कार की पिछली सीटों के नीचे गुप्त कम्पार्टमेंट बनाया था। इस छिपे हुए तहखाने से पुलिस ने 30.494 किलो डोडा पोस्त बरामद किया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी यह डोडा पोस्त विक्रमजीत उर्फ विक्की बिश्नोई से खरीदते थे। विक्रमजीत (32) हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, मारपीट और डोडा पोस्त तस्करी के 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य तस्करों की जानकारी जुटाने में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments