बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके रतनपुरा लूणी नदी पुलिए पर थ्री व्हीलर टैक्सी खड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पूछताछ से सामने आया है कि थ्री व्हीलर टैक्सी मालिक दिव्यांग टैक्सी खड़ी करके नदी में छंलाग लगा दी। पुलिस ने
पुलिस के अनुसार- गुरुवार को सूचना मिली थी कि बागौड़ा-सायला रोड पर बने रतनपुरा ओवरब्रिज (लूणी नदी) पर एक थ्री व्हीलर टैक्सी खड़ी है। उसमें वैशाखी, मोबाइल और चप्पल पड़े है। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि टैक्सी मालिक हनुमानाराम है। यह बुधवार को रतनपुरा गांव में घूम रहा था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा। वहीं सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

टैंपो पुलिए पर मिला, सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
गुड़ामालानी डीएसपी सुखराम विश्नोई ने बताया- हनुमानराम निवासी मेहलू के परिजनों को बुलाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 7 बजे टेपों लेकर घर से रवाना हुए थे। कल रात को घर पर नहीं आए। वहीं टैंपो में बैसाखी, मोबाइल व चप्पल मिले है। स्थानीय गोताखोरों ने हनुमानाराम के शव को बाहर निकाल दिया है। फिलहाल शव गुड़ामालानी मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया जा रहा है।
टैंपो पर लिखा है कि जय धर्मपुरी जी
पुलिए पर मिली टैंपों पर जाट व जय धर्मपुरी जी लिखा हुआ है। इसके अंदर मोबाइल फोन और बेसाखी मिले है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इनपुट : रमेश गौड़
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments