☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सोलर प्लांट पर स्थानीय लोगों को काम नहीं देने के मामले में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि कुछ ग्रामीण लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए परस्पर एफआईआर दर्ज करवा दी है।

.

दरअसल, केला ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थापित सोलर प्लांट में बुधवार को स्थानीय लोगों के बीच रोजगार को लेकर विवाद हो गया। लंबे समय से लोग सोलर प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग कर रहे थे, जो पहले से काम कर रहे थे, उनके साथ विवाद भी था। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो झगड़ा हो गया। इस दौरान एक दूसरे पर हमला कर दिया। जमकर धक्का-मुक्की और लकड़ी-लाठी से वार के चलते कुछ लोगों के सिर व हाथों में चोटें आई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट प्रशासन बाहरी लोगों को रोजगार दे रहा है, जबकि गाँव के युवाओं को बेरोजगार छोड़ रखा है। वहीं, प्लांट प्रबंधन का कहना है कि चयन प्रक्रिया योग्यता के आधार पर की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ के सेरुणा गांव के अशोक नाथ ने एफआईआर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। इसमें कालू मोहम्मद, निहाल खान, अली शेर, सुमेर खान, कुर्बान खान, अरशद, राजू, बरकत, मोहम्मद अली, लियाकत खान, शरीफ खान, मेलू खान, मोहम्मद बख्श, कालू खान, जाकब खान, आशिक खान, अजूब खान और मसे खान पर मारपीट का आरोप लगाया है।

उधर, छत्तरगढ़ निवासी लियाकत अली ने आरोप लगाया है कि प्रेम नाथ, महेंद्र नाथ, सोमनाथ, लक्ष्मण नाथ, कुंभ नाथ, गोरख नाथ, राजू नाथ और सार नाथ ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कंटेंट : इस्माइल खान, खाजूवाला



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading