![]()
डूंगरपुर में आदिवासी कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।
डूंगरपुर में आदिवासी कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। कक्षा पांचवीं की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक से वीर बाला कालीबाई की प्रेरक कहानी हटाए जाने का विरोध जताया गया।
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज कराया।
गणेश घोघरा ने कहा कि सरकार ने पुस्तक से कालीबाई का पाठ हटाकर न केवल शहीद का अपमान किया है। साथ ही आदिवासी समाज का भी अपमान किया है। उन्होंने बताया कि यह पाठ बच्चों को भाषा का ज्ञान देने के साथ साहस और त्याग की सीख भी देता था।
प्रदर्शन के बाद आदिवासी कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वीर बाला कालीबाई के पाठ को वापस जोड़ने की मांग की गई। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी संगठन और सांप्रदायिक हस्तक्षेप को रोकने की मांग भी की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments