पाली शहर में रविवार को पटवारी भर्ती परीक्षा में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को पटवार सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पारियों में 88.05 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली पारी में 87.24 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। शांति पूर्ण
727 एग्जाम देने नहीं आए
पाली शहर के 16 परीक्षा केंद्रों सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक 2 पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पारी में कुल पंजीकृत 5700 अभ्यर्थियों में से 4973 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 727 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि पटवारी परीक्षा की प्रथम पारी में सुबह 9 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की गई। प्रथम पारी में 5700 में से 4973 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 727 अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 87.25 रहा।

पाली के बांगड़ कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पति पत्नी (रामस्वरूप और मंजू) दोनों साथ में ड्यूटी करते हुए।
दूसरी पारी में 634 नहीं आए
इसी प्रकार द्वितीय पारी में कुल 5696 परीक्षार्थियों में से 5062 उपस्थित रहे तथा 634 गैरमौजूद रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 88.87 रहा। परीक्षा समाप्ति बाद प्रयुक्त ओ.एम.आर. शीट एवं शेष समस्त गोपनीय सामग्री को डाक विभाग के माध्यम से बोर्ड कार्यालय जयपुर प्रेषित की गई।
परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूर्णतया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्राधीक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग और समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया।
जूते से लेकर खुलवाएं मन्नत के धागे
परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के जूतों से लेकर मन्नत के धागे तक खुलवाएं गए। कुछ अभ्यर्थी कान में गहने पहनकर आग गई। ऐसे में उसे खुलवाए गए। बॉयोमेट्रिक हाजरी के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई।
अभ्यर्थी बोले- इतिहास के प्रश्नों ने उलझाया
सोजत रोड की दिपांशी ने बताया कि भूगोल और इतिहास के प्रश्न टफ थे। गणित के प्रश्न ईजी थे। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ है। विश्वास है पटवारी बन जाऊंगी। पाली के चंद्रसिंह ने बताया कि पेपर ईजी था। जीके के कुछ प्रश्नों ने परेशान किया। रोहट की रहने वाली मोहिनी विश्नोई ने बताया कि पेपर ईजी रहा। जीके, गणित, अंग्रेजी सभी के प्रश्न सरल लगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments