कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा- प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पाकिस्तान का पानी रोक देंगे। वो ठीक बात है लेकिन, पाकिस्तान तो पानी जा रहा है। उनकी घोषणा का क्या हुआ?
यहां की राज्य सरकार उसकी पालना भी नहीं कर रही है जो प्रधानमंत्री ने कहा है। पानी पाकिस्तान जा रहा है और यहां के किसानों को पानी नहीं जा रहा है।
रविवार को भाटी ने बीकानेर में सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना देने की बात की।
अब 4 पॉइंट्स में समझिए भाटी का दावा
1. पानी का लेवल कम किया जा रहा: भाटी ने मीडिया से कहा- पानी का लेवल पोंग डैम (हिमाचल) में 1400 फीट तक आ सकता है लेकिन जानबूझकर नहीं किया जा रहा। हरिके बैराज (पंजाब) से पानी पाकिस्तान की ओर जा रहा है लेकिन, किसान के लिए चार में दो बारी भी पानी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कोलायत सहित बीकानेर के किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
2.पोंड लेवल नीचे रख रहे: भाटी ने दावा किया- हरिके बैराज का पोंड लेवल नीचा किया जा रहा है। इससे लगातार 25 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी पाकिस्तान जा रहा है।
3. पश्चिमी राजस्थान में पानी नहीं: इसके बाद भी पश्चिमी राजस्थान के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम हुई है, नहरी पानी भी कम मिल रहा है। ऐसे में फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
4. 55 हजार क्यूसेक पानी की निकासी: भाटी ने कहा- भंवर सिंह ने कहा कि इस वर्ष पोंग डेम के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से पोंग डैम का लेवल पंद्रह अगस्त को 1377.26 फीट था जबकि 83315 का इन्फ्लो था। पिछले एक सप्ताह से लगातार 55 हजार क्यूसेक पानी की निकासी दी जा रही है।
ऐसे में पोंग डैम में पानी होने के बावजूद किसानों को चार (A,B,C,D नहरों) में दो बारी (टर्म) पानी नहीं दिया जा रहा है।
भाटी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में नौकरशाही हावी है। उन्होंने कहा-

नहर विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर यह तय कर देते हैं कि सिंचाई के पानी की पर्याप्त सप्लाई कहां होनी है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों में किसानों की फसल बर्बाद हो सकती है।

ग्राफिक से समझिए कैसे पहुंचता है राजस्थान तक पानी



Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments