☜ Click Here to Star Rating


चिंकारा कप के सेमीफाइनल मुकाबले में कॉग्निवेरा स्टैलियन्स ने शानदार खेल दिखाते हुए हल्दीघाटी पोलो टीम को 13–4.5 के बड़े अंतर से हराया।

61 कैवलरी ग्राउंड पर खेले गए चिंकारा कप के सेमीफाइनल मुकाबले में कॉग्निवेरा स्टैलियन्स ने शानदार खेल दिखाते हुए हल्दीघाटी पोलो टीम को 13–4.5 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

.

टीम के खिलाड़ियों सवीर गोदारा, शमशीर अली, अर्जेंटीना के बाउतिस्ता अल्बेरदी और आर्यमान ने बेहतरीन तालमेल और कौशल का परिचय दिया। शमशीर अली का हवा में गेंद टैप कर खेलने का अंदाज दर्शकों के लिए मैच का खास आकर्षण रहा।

शमशीर अली का हवा में गेंद टैप कर खेलने का अंदाज दर्शकों के लिए मैच का खास आकर्षण रहा।

शमशीर अली का हवा में गेंद टैप कर खेलने का अंदाज दर्शकों के लिए मैच का खास आकर्षण रहा।

सिर्फ 16 साल के खिलाड़ी सवीर मेहराज गोदारा ने जीत के बाद कहा कि हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। अब हम फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उम्मीद है कि कल भी जीत हमारे नाम होगी।

टीम के अर्जेंटीनी खिलाड़ी बाउतिस्ता अल्बेरदी ने भारत में पोलो के बढ़ते उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर पोलो का बड़ा हब बनकर उभर रहा है, जो खिलाड़ियों के लिए सीखने और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन अवसर है।

सिर्फ 16 साल के खिलाड़ी सवीर मेहराज गोदारा ने जीत के बाद कहा कि हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।

सिर्फ 16 साल के खिलाड़ी सवीर मेहराज गोदारा ने जीत के बाद कहा कि हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।

कॉग्निवेरा आईटी कंपनी के सीईओ कमलेश शर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और टीमवर्क से शानदार जीत दर्ज की है और फाइनल में भी उनका प्रदर्शन गर्व दिलाने वाला होगा। लगातार अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित कॉग्निवेरा स्टैलियन्स अब फाइनल मुकाबले में अपनी जीत की दावेदारी पेश करने को पूरी तरह तैयार है। दर्शकों में भी इस रोमांचक मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading