☜ Click Here to Star Rating



पुलिस गिरफ्त में आरोपी(नीचे बैठे हुए)

सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान-गुजरात बॉर्डर के नजदीक से पकड़ा है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए ट्रक ड्राइवरी का काम कर रहा था।

.

दरअसल सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने नवलगढ़ पुलिया के नीचे 13 जुलाई को श्योपाल गुर्जर निवासी देवीपुरा को 6.156 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू की। मामले की जांच गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल को सौंपी गई।

इंस्पेक्टर प्रीति बेनीवाल ने इस मामले की जांच करते हुए जब आरोपी श्योपाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह डोडा पोस्त देवीपुरा गोठड़ा निवासी हुकुम सिंह उर्फ नरसी से खरीद कर लाया था। पुलिस ने हुकुम सिंह के संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि आरोपी ट्रक ड्राइविंग का काम करने की आड़ में पिछले करीब 18 दिनों से दिल्ली, गुजरात की तरफ फरार है। पुलिस ने अपने ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए आरोपी का पीछा करना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी की रींगस, जयपुर ट्रांसपोर्ट एरिया,अजमेर विजयनगर,उदयपुर सहित कई इलाकों में तलाश की। इसके बाद आरोपी उखम उर्फ हुकुम सिंह (34) निवासी देवीपुरा बणी स्कूल के पास गोठड़ा को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर के नजदीक से पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल जयसिंह और विकास सहित टीम की भूमिका रही।

पुलिस के मुताबिक आरोपी हुकुम सिंह काफी समय से डोडा पोस्त सप्लाई करने का काम कर रहा था। अब पुलिस इससे पूछताछ कर रही है कि यह माल कहां से लाता और फिर कहां-कहां इसकी सप्लाई करता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading