पाली के रोटरी क्लब में आयोजित प्रोग्राम में दिव्यांग अपने अनुरूप डिजाइन किए गए कपड़े पहनकर रैम्प वॉक करते हुए।
स्वावलंबन फाउंडेशन की ओर से रविवार को पाली शहर के रोटरी क्लब में विश्व ड्यू शेन जागरूकता दिवस पर एक अनोखा कार्यक्रम हुआ। इसमें ड्यू शेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ, फाउंडेशन ने दिव्यांगों के लिए अनुकूलित परिधानों का भी प्रदर्शन किया। जिन्हें उन्होंने इंक्लूसिफिट पहल के तहत तैयार किया था। इसका उद्देश्य बिना किसी दूसरे की मदद के सहारे दिव्यांगों को खुद कपड़े पहनने के लिए प्रेरित करना था।
फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सयोनी सोनी एव नंदिनी नाग ने बताया कि कार्यक्रम अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी परिणय जोशी न्यायिक मजिस्ट्रेट, बसंत कुमार नाहर और दिनेशचंद मेहता अध्यक्ष, रोटरी क्लब मौजूद रहे।

रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डांस की प्रस्तुति देते हुए कलाकार सुनील परिहार।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर की बालिकाओं ने राजस्थानी गीत गाकर एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके स्वावलंबन फाउंडेशन के अब तक किए गए कार्यों की जानकारी संस्था के संस्थापक डॉ. वैभव भंडारी ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कपड़ों को प्रदर्शित करने के लिए तीन राउंड आयोजित किए गए। पहले राउंड में बालोतरा से आई पायल श्रीश्रीमाल, गांधीनगर के करण वैध, और प्रेरणा ने प्रस्तुति दी। बालोतरा से आई पायल श्रीश्रीमाल ने बताया कि उन्हें पहली बार साड़ी पहनकर बहुत अच्छा लगा। यह उनकी लंबे समय से इच्छा थी, लेकिन सामान्य साड़ी पहनने में उन्हें कठिनाई आती थी।
इसके अतिथि परिणय जोशी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है, जो वास्तव में आवश्यकता भी है। उन्होंने अनुकूलित परिधानों की सराहना करते हुए फाउंडेशन के कार्य को सेवा का अद्भुत कार्य बताया।
अतिथि सुनील भंडारी ने संस्थापक डॉ. वैभव भंडारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी वजह से उन्हें इन योद्धाओं से मिलने का अवसर मिला। इस दौरान कलाकार सुनील परिहार ने भावई नृत्य प्रस्तुत किया। दूसरे राउंड में जैतारण से आए भरत सोनी, जयपुर के दर्शन राणा और सुमेरपुर के जेठाराम कुमावत ने अनुकूलित परिधानों की प्रस्तुति दी।

रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व शहरवासी।
इसके बाद पायल, करण वैध, एवं धीरज साहू ने अपनी जीवन यात्रा साझा कर सभी को प्रेरित किया और बताया कि हिम्मत एवं साहस से कुछ भी संभव है। इसके बाद मुनिसुव्रत टर्टल पॉइंट के बच्चों ने दिव्यांगता पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा। बाद एक विशेष लघु फिल्म ‘थ्रेड्स ऑफ बिलॉन्गिंग’ दिखाई गई, जिसमें समावेशी कपड़ों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। तीसरे राउंड में मथुरा के अभय कुमार, भीलवाड़ा के विनोद जैन, और अजमेर के धीरज साहू ने रैम्प पर परिधानों की प्रस्तुति दी।
इसके बाद प्रतीक सर्राफ, ओम प्रकाश बड़गुर्जर, प्रकाश गहलोत, हिसार के आशीष गर्ग, चोमू के टीकम सोनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गुजरात से आई इंक्लूसिफिट इंटर्न दर्शी फेफर को बेस्ट इंटर्न मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनल जांगिड एवं सिमरन जैन ने किया। इस दौरान नितेश तोशावरा, वैभव सोनी, अल्ताफ हुसैन, जयेश लोढ़ा, अजय जांगिड, युगल कुमावत, रमन विश्नोई, ख़ुशहाल जैन, दीपक सोनी, जिनेश, छगन पन्नू आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments