![]()
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जिले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, वाहन चालक एवं फायरमैन के रिक्त पदों के खिलाफ तैनात किया जाए। इस संबंध में एडीएम/उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को बुधवार को ज्ञापन सौंपा गया।
स्वयं सेवकों को तैनात करने की मांग
स्वयंसेवकों ने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 तक जिला त्वरित कार्रवाई दल में 24 स्वयंसेवकों की तैनाती की जाती थी, लेकिन नवगठित जिला सांचौर के निरस्तीकरण के बाद भी जिला जालोर में पुनः 24 स्वयंसेवकों की नियुक्ति नहीं की गई। वर्तमान में केवल 12 स्वयंसेवक ही तैनात हैं।
बोले- बेरोजगार हुए
उन्होंने कहा कि मानसून 2025 के दौरान बाढ़ नियंत्रण कक्ष व पशुपालन विभाग में उनकी सेवाएं ली गईं, जहां उन्होंने जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य किए, मगर सितंबर 2025 के बाद से तैनाती रोक दी गई। इससे आधे से अधिक स्वयंसेवक बेरोजगार हो गए हैं।
स्वयंसेवकों ने मांग रखी कि अन्य जिलों की तर्ज पर जालोर जिले में भी उन्हें जिला कलक्टर कार्यालय सहित अधीनस्थ कार्यालयों, जिला परिषद, नगर परिषद, नगरपालिका, कृषि, वन, चिकित्सा, खनन, आबकारी, न्यायालय सहित विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/वाहन चालक/फायरमैन के रिक्त पदों पर तैनात किया जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments