![]()
दौसा जिला प्रभारी मंत्री ने रविवार शाम को दो गांवों का दौरा किया।
जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार शाम को दौसा उपखंड क्षेत्र के महेश्वरा खुर्द एवं महेश्वरा कलां गांवों का दौरा कर अतिवृष्टि के हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने बांधों की स्थिति, खेतों में ह
प्रभारी मंत्री ने महेश्वरा खुर्द एवं महेश्वरा कलां के बांधों को देखा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से पानी के भराव एवं फसलों की स्थिति पर चर्चा कर फीडबेक लिया। उन्होंने महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर ज्यादा बरसात से हुई समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली। मंत्री ने बाजरे के खेत में जाकर फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई खेतों में जलभराव होने की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें नियमानुसार नुकसान की भरपाई के लिए आश्वस्त किया।
उन्होंने कलेक्टर देवेंद्र कुमार को फसल खराबे की जल्द गिरदावरी करवाने, मौसमी बीमारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और जलभराव से प्रभावित लोगों तक समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी सागर राणा, जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र कुमार मीणा, दौसा एसडीएम मूलचंद लूणिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments