![]()
चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने लाठी, कुल्हाड़ी और बरछी से हमला कर बुजुर्ग को किया घायल।
चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव डालमाण में मंगलवार रात एक पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग पर लाठी, कुल्हाड़ी और बरछी से हमला किया गया। बुजुर्ग खाना खाकर घर के आगे स्थित दुकान से बीड़ी लेने जा रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर खड़े परिवार के ही कुछ लोगों
डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती डालमाण निवासी बीरबल (70) ने बताया कि उनके 16 वर्षीय दोहिते के साथ परिवार के ही कुछ युवकों ने पहले मारपीट की थी। इसी बात को लेकर उन्होंने काफी दिन पहले ऐसा न करने की बात कही थी।
घटना के दौरान शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच हमलावरों में से शिमला निवासी अलफाज (18) को परिजनों ने पकड़कर पिटाई कर दी। वह भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची।
दोनों घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अभी तक इस घटना का भालेरी पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments