☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ के पनवाड़ में सोमवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

झालावाड़ के पनवाड़ में सोमवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बकानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुराड़खेड़ा के काल्याखेड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 6 बकरियों की मौत हो गई।

.

जिले के पनवाड़ में शाम को भूरी बाई मेहता (45) पत्नी राधाकिशन मेहता भटवाड़ा गांव के पास धान के खेत में काम कर रही थी। शाम करीब 4 बजे तेज बारिश और गर्जना के दौरान यह हादसा हुआ। बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गईं। अन्य महिलाएं थोड़ी दूरी पर काम कर रही थीं, जिससे वे बच गईं। घटना के बाद भटवाड़ा के एक किसान ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूरी बाई को उम्मेदपुरा पहुंचाया। परिजन उन्हें वहां से निजी वाहन से खानपुर अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

किसान की 6 बकरियों की मौत

किसान कालूलाल तंवर की 6 बकरियां आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि कोई मानवीय क्षति नहीं हुई। घटना से गांव के लोगों में शोक की लहर है। ग्राम पंचायत गुराडखेड़ा के प्रशासक सरपंच प्रतिनिधि धर्मराज गुर्जर रामपुरिया ने तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों और पशु चिकित्सक को सूचना दी।

शुक्रवार को भी बकानी क्षेत्र में आकाशीय बिजली की वजह से टीवी, पंखे, सेटअप बॉक्स समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा। लगातार आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading