टक्कर का लाइव वीडियो,जिसमें घटना रिकॉर्ड हुई।
सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन करके पैदल लौट रहे 2 भक्तों को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों को मामूली चोट आई। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि घायलों की तरफ

टक्कर लगने के बाद एक भक्त बोनट पर लटक गया,जो कुछ फीट दूर जाकर गिरा।
घटना आज सुबह 11 बजे खाटूश्यामजी थाना इलाके में तोरण द्वार के नजदीक रींगस रोड की है। गुड़गांव निवासी अंशुल पांडे और श्रीधर पांडे आज खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करके वापस जा रहे थे। दोनों सड़क के किनारे पर चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक सफेद रंग की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इनमें से एक भक्त तो कुछ दूर तक गाड़ी के बोनट पर लटक कर आगे की तरफ गया और गिरा वहीं दूसरा टक्कर लगने के बाद साइड में जा गिरा।

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान घायल भक्त।
मामले में खाटूश्यामजी थाना प्रभारी पवन चौबे का कहना है कि अभी तक मामले में कोई भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। जो भी रिपोर्ट मिलेगी उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
खाटूश्यामजी उपजिला अस्पताल पीएमओ गोगराज सिंह निठारवाल ने बताया कि दोनों घायलों को मामूली खरोच और हल्की चोट आई। प्राथमिक उपचार करने के बाद आधे घंटे में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments