![]()
एजुकेशन सिटी कोटा में शिक्षा संबल योजना के तहत पढ़ने वाले गरीब परिवारों के छात्राओं ने राखी के एक दिन पहले अपने शिक्षकों के कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र। शिक्षकों ने सभी गर्ल्स स्टूडेंट्स को डॉक्टर बनने के सपने पूरे करने का वचन दिया।
कोचिंग फैकेल्टी ने बताया कि कोटा में देश भर के बच्चे आते हैं। शिक्षा संबल योजना के तहत देशभर की अलग-अलग जिलों से कई गर्ल्स स्टूडेंट यहां मौजूद है। कल राखी का त्यौहार है, लेकिन यह सभी गर्ल्स स्टूडेंट अपने घर नहीं जा पाएंगे, इसीलिए आज कोचिंग में इन गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ राखी का त्यौहार सेलिब्रेट किया गया है। हम सभी शिक्षकों ने इन गरीब परिवार के बच्चों को वचन दिया है उनके डॉक्टर बनने के सपने को हम साकार करेंगे।
नीट की छात्रा वैष्णवी ने बताया कि मैं भवानी मंडी की रहने वाली हूं। शिक्षा संबल योजना के तहत मेरा सिलेक्शन हुआ है। घर की याद तो बहुत आती है लेकिन यहां पर हमारे फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाता है तो घर की याद नहीं आती। आज कोचिंग में राखी के एक दिन पहले राखी सेलिब्रेट करने का कार्यक्रम रखा सभी टीचर को राखी बांधकर हमें बहुत अच्छा लगा यह सभी टीचर हमें पढ़ते हैं लेकिन आज उन्होंने वचन दिया कि वह हमारी रक्षा करेंगे और हमारे परिवार का और हमारा डॉक्टर बनने का सपना साकार करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments