![]()
श्री देवनारायण सेवा समिति धनवाड़ा और गुर्जर समाज की बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
श्री देवनारायण सेवा समिति धनवाड़ा और गुर्जर समाज की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर और रटलाई के सरपंच छगन सिंह गुर्जर ने एक प्रस्ताव रखा।
समाज की सर्वसम्मति से निमोदा के पूर्व सरपंच नैनालाल गुर्जर को श्री देवनारायण मंदिर धनवाड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही गुवाड़ी खुर्द के लटूरलाल गुर्जर और बालमुकुंद पोसवाल बादशाह को उपाध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
श्याम गुर्जर खटाणा और पूर्व मंदिर अध्यक्ष राकेश गुर्जर ने मंदिर के विकास कार्यों की जानकारी दी। मंदिर के सामने सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। तेजाजी और हीरामन महाराज के चबूतरे पर टीनशेड लगाए जाएंगे। चबूतरे पर रेलिंग भी लगाई जाएगी। बैठक में झालावाड़ जिले के समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित थे। यह जानकारी देवनारायण सेवा समिति धनवाड़ा के प्रवक्ता जगदीश गुर्जर ने दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments