दौसा में डिप्टी एसपी ने साइबर क्राइम के प्रति अवेयर किया।
राजस्थान पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एसपी सागर राणा एवं एएसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में सोमवार को सरस्वती कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में एक छोटी-सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर गोपनीयता तथा बैंकिंग फ्रॉड से सतर्क रहने की डिटेल से जानकारी दी।
इस दौरान स्टूडेंट्स को राजकॉप सीटिजन एप एवं उसमें उपलब्ध नीड हेल्प बटन के बारे में भी विस्तार से बताते हुए समझाया कि इस एप के माध्यम से लोग किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रूप से पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान करीब 300 स्टूडेंट मौजूद रहे, जिन्होंने साइबर सुरक्षा की शपथ भी ली। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी थाने से संपर्क करने की अपील की गई।

स्टूडेंट्स को जानकारी देते डीएसपी रविप्रकाश शर्मा

कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments