☜ Click Here to Star Rating



पुलिस गिरफ्त में बाइक चोरी का आरोपी।

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने एक बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देशराज (29) पुत्र स्वर्गीय शिवचरण निवासी पहाडी थाना बालघाट जिला करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोरी होने के 24 घंटे से भी कम समय में आरोपी को गिरफ्तार

.

रविवार को हुआ था मामला दर्ज

मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार 3 अगस्त को विनोद गर्ग पुत्र रामदयाल गर्ग निवासी बाल मंदिर कॉलोनी ने थाना मानटाउन में एक लिखित रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया गया कि उसके पिताजी दवा लेने के लिए कमल मेडिकल, बजरिया गए थे। उन्होंने अपनी बाइक स्पेलडर मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी की थी। दवाई लेने के बाद जब वह बाहर आए, तो बाइक मौके से गायब मिली।

इस तरह हुआ‌ खुलासा

मानटाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। घटना की स्थिति को देखते हुए थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतत्व में हैड कॉन्स्टेबल सूरजपाल, कॉन्स्टेबल हेमराज, देवेंद्र को शामिल कर टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम को पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में चोरी हुई बाइक के साथ घूम रहा है। आरोपी बाइक को बेचने की फिराक में है। जिसपर टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर आरोपी देशराज को मौके पर ही गिरफ्तार किया। चेसिस एवं इंजन नंबर का मिलान करने पर बाइक विनोद गर्ग की पाये जाने पर बाइक को जब्त किया गया।

आरोपी निकला शातिर वाहन चोर

गिरफ्तार आरोपी देशराज एक शातिर वाहन चोर है। पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी थाना टोडाभीम जिला करौली के एक मामले में भी वांछित है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जिससे और भी चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading