![]()
घटना के दौरान मौके पर मौजूद एएसपी अदिति चौधरी
भीलवाड़ा में 100×100 फीट के प्लाट को लेकर एक दिव्यांग ने शुक्रवार को ASP अदिति चौधरी के खिलाफ एसपी धर्मेंद्र सिंह से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने एएसपी पर जमीन हथियाने की धमकी देने, परेशान करने के आरोप लगाए हैं। एसपी से मिलकर शिकायतकर्ता ने सुरक्षा क
शिकायतकर्ता सत्तू गुगड़ ने बताया- मोखमपुरा गांव में 100 वर्ग फीट के प्लाट को लेकर एएसपी से हमारा लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह 6 परिवार के लोग अपनी जमीन पर लड़कियां लेने पहुंचे, वहां एएसपी चौधरी के परिवार के सदस्यों ने गाली-गलौच और मारपीट की।
एएसपी के बड़े ससुर शंकर लाल जाट, ससुर डालचंद जाट सहित परिवार के राजेंद्र जाट, राहुल जाट, रणजीत जाट प्रेम देवी और खुद एएसपी अदिति मौके पर पहुंचीं। जमीन को अपनी बताते हुए झगड़ा किया। वहां मौजूद शंकर लाल जाट ने पीड़ित परिवार पर पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी।
एएसपी अदिति चौधरी ने एनकाउंटर करने की धमकी दी। हमारे परिवार को छेड़छाड़, बलात्कार, मादक पदार्थों की तस्करी और एससी एसटी जैसे मामलों में फंसाने की भी धमकी दी। एसपी को एक ज्ञापन दिया है। न्याय, सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ASP ने कहा- सभी आरोप निराधार
मामले पर ASP अदिति चौधरी ने कहा- हम पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और पूरी तरह झूठे हैं। यह पारिवारिक मामला है। अगर किसी को आपत्ति है तो शिकायत दे दी है। जांच हो जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments