![]()
भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पुलिस कॉन्स्टेबल और कोर्ट कर्मचारी को शुक्रवार दोपहर अरेस्ट किया है। ऑटो ड्राइवर के सीज किए म्यूजिक सिस्टम को कोर्ट के रिलीज ऑर्डर के बाद भी रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी ने ऑटो ड्राइवर से 400 रुपए की रिश्वत ल
ASP भूपेंद्र चौधरी ने बताया- बनीपार्क मेट्रो कोर्ट द्वितीय परिसर में एसीबी ने शुक्रवार दोपहर कार्रवाई की है। शास्त्री नगर थाना पुलिस की आरे से RNC एक्ट में ऑटो ड्राइवर का म्यूजिक सिस्टम सीज किया था। कोर्ट की ओर से 200 रुपए का जुर्माना कर म्यूजिक सिस्टम छोड़ने का आदेश दिया। उस दौरान शास्त्री नगर थाने के कॉन्स्टेबल दीपचंद ने रिश्वत के रूप में 200 रुपए ऑटो ड्राइवर से लिए।
कोर्ट के रिलीज ऑर्डर के बाद भी म्यूजिक सिस्टम छोड़ने के लिए रिश्वत के 600 रुपए और देने को लेकर परेशान कर रहा था। दोनों के बीच में 400 रुपए में डील तय हुई। पीड़ित के एसीबी में शिकायत करने पर ट्रेप का जाल बिछाया गया। कोर्ट परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुलाम के जरिए कॉन्स्टेबल दीपचंद को रिश्वत के 400 रुपए लेते पकड़ा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments