जोधपुर में आयकर कर्मचारी महासंघ (ITEF) जोधपुर प्रभाग के डेलीगेट (प्रतिनिधि) चुनाव शुक्रवार को मुख्य चुनाव सदस्य पांचाराम सियोल की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इन चुनावों में विभिन्न कार्यालयों से कुल 6 प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जो 29 और 30
इस सम्मेलन में राज्य भर से प्रतिनिधि (डेलीगेट) हिस्सा लेंगे, जो आयकर विभाग की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। जोधपुर में चुनाव आयुक्त महेंद्र जांगिड़, प्रकाश कुमार, अशोक कुमार सीरवी और गोपाल चौरसिया ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाया।

जोधपुर से ये छह सदस्यीय टीम करेगी कर्मचारियों का संगठन में प्रतिनिधित्व।
किस कार्यालय से कौन बना डेलीगेट?
- मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय: इस कार्यालय से कुल 3 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से अशोक कुमार सोलंकी को 34 वोट और अविनाश दुबे को 28 वोट मिले। इन दोनों को विजेता घोषित किया गया, जबकि यशपाल चौधरी को 19 वोट मिले।
- संयुक्त निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय: यहां से जितेंद्र सिंह शेखावत को 36 वोट और किस्तूर चंद जाखड़ को 30 वोट मिले। इन दोनों को विजयी घोषित किया गया। रामूराम को 15 और राकेश चौधरी को 10 वोट मिले।
- प्रधान आयकर आयुक्त (वीयू) कार्यालय: इस कार्यालय से प्रदीप कुमार को 12 वोट मिले, जिससे वे विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रेम पंवार को 11 वोट मिले।
- प्रधान आयकर आयुक्त (प्रथम) कार्यालय: इस कार्यालय से राहुल परिहार को निर्विरोध डेलीगेट घोषित किया गया।
चुनाव के नतीजों के बाद, सभी विजयी उम्मीदवारों को साथियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर उनकी जीत का जश्न मनाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments