सीकर की फूड सेफ्टी टीम ने मिलावटी पान मसाले के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने सीकर की कृषि उपज मंडी में एक फर्म पर दबिश देकर मिलावटी दिलबाग पान मसाला के 6500 पाउच पकड़े। टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया।
फूड सेफ्टी ऑफिसर गोवर्धन सिंह ख्यालिया ने बताया कि फरवरी महीने में टीम के द्वारा सीकर शहर में खीचड़ ब्रदर्स के यहां पान मसाला के सैंपल लिए थे। जब उसकी जांच करवाई गई तो पता चला कि यह मिलावटी है। इस पर कंपनी ने दावा किया कि पान मसाला मिलावटी नहीं है। इसके बाद सैंपल की जांच सेंट्रल लैब मैसूर में करवाई गई। वहां पर भी मिलावट सामने आई।

मौके पर कार्रवाई करते हुए टीम।
खीचड़ ब्रदर्स से टीम को इनपुट मिला कि यह माल उन्होंने अंबिका एजेंसी,पताशा की गली से लिया था। इस बीच आज टीम को जानकारी मिली कि अंबिका एजेंसी का मिलावटी माल कृषि उपज मंडी की एक दुकान में पड़ा है। ऐसे में टीम ने वहां जाकर 6500 पाउच दिलबाग पान मसाला के जब्त किए। साथ ही इन्हें मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया।

मौके पर पान मसाला के पाउच जलाते हुए।
फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि इसमें इतनी मिलावट है कि इसके सेवन से कैंसर तक हो सकता है। ऐसे में आज माल को नष्ट करवाया गया है। जिस दुकान में आज माल पड़ा मिला। वह दुकान भी अंबिका एजेंसी के मालिक की है। मिलावटी माल पकड़ा ना जाए ऐसे में उसे यहां पर रखा जाता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments