☜ Click Here to Star Rating



उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात दो जवानों का आज सुबह एमआई रोड पर ड्यूटी पर आने के दौरान एक्सीडेंट हो गया। इन दोनों ही जवानों को दुर्घटना के बाद जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां एक की हालत गंभीर है। दुर

.

सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री का आज दिन में भरतपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी ड्यूटी में जाने के लिए दोनों जवान रामवतार और मनोज मीणा बाइक पर आ रहे थे। गवर्मेंट चौराहे पर उनकी एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।

दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रोमा सेंटर लाकर भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज किया गया। ट्रोमा सेंटर के डॉक्टर्स ने बताया- इनमें से एक जवान की हालात थोड़ी नाजुक है, जिसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जबकि दूसरे जवान को सामान्य उपचार जारी है।

घटना की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री भी ट्रोमा सेंटर पहुंचे और यहां उन्होंने दोनों ही जवानाें की मेडिकल स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों को अच्छा से अच्छा इलाज करने और किसी तरह की परेशानी नहीं आने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि भरतपुर विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में प्रस्तावित महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री को आज भरतपुर जाना था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading