6 मेंबर्स की टीम निरीक्षण करने के लिए बनाई गई है
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों (सरकारी एवं आवश्यकता अनुसार निजी) और आंगनबाड़ी केन्द्रों का सघन निरीक्षण करवाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। ताकि असुरक्षित, जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों की
इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिला कलेक्टर द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें उपखण्ड अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और अधिशासी/सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग शामिल हैं।

सरकारी बिल्डिंग का निरीक्षण करती टीम
जिला कलेक्टर द्वारा कमेटी को निर्देश दिया गया है कि वे 3 दिवस में समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों व राजकीय भवनों का सघन निरीक्षण करे। आदेशों की अनुपालना में असुरक्षित भवनों का गहनता से निरीक्षण किया जा रहा है एवं आगामी 2 दिवसों में कमेटी जिला कलेक्टर के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
जिला प्रशासन का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।जिला प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें और किसी भी असुरक्षित भवन की जानकारी जिला प्रशासन को दें।
स्कूलों-सरकारी भवनों में पहुंचीं टीमें…

आंगनबाड़ी में निरीक्षण के दौरान टीम मेंबर

सरकारी स्कूल में निरीक्षण के दौरान टीम मेंबर

अलग अलग स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे टीम मेंबर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments