☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को रामदेवरा पहुंचीं। उन्होंने लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि पर जाकर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर समाधि परिसर पहुंचीं, जहां मुख्य पुजारी ने विधिवत पूजा करवाई। यह उनका रामदेवरा का प

.

रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि पर दर्शन करने के बाद उन्होंने नेत्र महाकुंभ जांच शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद जैसलमेर कलेक्ट्रेट सभागार में बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले के सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। रविवार, 31 अगस्त की सुबह 8 बजे उप मुख्यमंत्री तनोट माता मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात वे जयपुर के लिए रवाना होंगी।

मंदिर समिति की ओर डिप्टी सीएम को लोकदेवता बाबा रामदेव की तस्वीर भेंट करते हुए।

मंदिर समिति की ओर डिप्टी सीएम को लोकदेवता बाबा रामदेव की तस्वीर भेंट करते हुए।

“रामदेवरा के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे”

रामदेवरा दौरे पर दीया कुमारी ने कहा- “मैं पहली बार रामदेवरा आई हूं और यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा की समाधि के दर्शन हुए। मैंने बाबा से प्रदेश की उन्नति और सभी के कल्याण का आशीर्वाद मांगा। राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि रामदेवरा में सुविधाएं बढ़ें और यहां का विकास हो।”

उन्होंने बताया कि स्थानीय समिति और जनता की ओर से जो भी प्रस्ताव आएंगे, उन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। दीया कुमारी ने उदाहरण देते हुए कहा कि यहां आने वाले पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग बनाने का सुझाव आया है। इस पर नेशनल हाईवे के पास से विशेष पैदल पथ बनाने के लिए दिल्ली से भी प्रस्ताव मंगवाया जाएगा, ताकि पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रामदेवरा में चल रहे नेत्र कैंप के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने लिया हिस्सा।

रामदेवरा में चल रहे नेत्र कैंप के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने लिया हिस्सा।

रामदेवरा आई कैंप में यह खास..

कैंप का एरिया 1 एकड़ में फैला है। इसमें 7 विशालकाय डोम बनाए हैं। यहां मरीजों के रुकने और जांच की व्यवस्था है। करीब एक हजार वॉलिंटियर्स सेवा में जुटे हैं। यहां देशभर से मरीज आकर आंखों की फ्री जांच करा रहे हैं। कैंप को नेत्र-कुंभ नाम दिया गया है। डोम में रोजाना 4 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की सुविधा है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.राज गोपालन ने बताया- सक्षम संस्था की ओर से कैंप लगाया जा रहा है। यहां सिर्फ जांच होगी। इसके बाद देश के 250 हॉस्पिटल में मरीज फ्री इलाज करा पाएंगे। 11 हजार लोग अपने मूल शहर के हॉस्पिटल में फ्री सर्जरी भी करा सकेंगे। गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा से भी यहां मरीज पहुंच रहे हैं।

शिविर में 20 आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 100 ऑप्टोमेट्रिस्ट (मशीन से आंख टेस्ट करने वाले), नर्सिंग स्टाफ और वॉलंटियर्स हर रोज सेवा दे रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading