☜ Click Here to Star Rating


नगर पालिका की जमीन पर बनाए जा रहे धर्मस्थल का काम प्रशासन ने रुकवाया।

डीग जिले के कुम्हेर इलाके में नगर पालिका की जमीन पर एक धर्मस्थल का निर्माण करवाया जा रहा था। शुक्रवार जैसे ही कुछ संगठनों को इसकी भनक लगी तो कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर काम को रुकवाया गया। नगर पालिका ने जमीन प

.

अवैध निर्माण की शिकायत की

एक संगठन के संयोजक नितेश चौधरी ने बताया- कुछ लोग नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे थे। जिसके बाद SDM को ज्ञापन दिया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जमीन को अपने कब्जे में लिया। आसपास लोगों ने हमें बताया कि यहां धर्मांतरण, ठगी इस तरह के काम होते थे। जैसे ही हमें इसका पता लगा तो, हमने यहां आकर निवेदन किया कि वह यह सब काम यहां न करें।

अवैध निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी मंगवाई हुई थी।

अवैध निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी मंगवाई हुई थी।

नगर पालिका की जमीन पर धर्मस्थल का निर्माण हो रहा था

कार्यकर्ताओं ने निर्माण कर रहे लोगों से कहा कि आप जमीन के कागज दिखाओ या फिर कोर्ट चले जाओ। इसका पता लगने के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमीन को नगर पालिका के हवाले कर दिया है। साथ ही मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है। जिससे दोबारा यह लोग अवैध निर्माण न कर सकें।

नगर पालिका की निकली जमीन

तहसीलदार भारत लाल बंसल ने बताया कि यह जमीन नगर पालिका कुम्हेर के नाम दर्ज है। उनके द्वारा इस जमीन का किसी का किसी को आवंटित नहीं किया गया है। इसलिए यह नगर पालिका कुम्हेर के अधीन आती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading