☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान रोडवेज में अब नई तकनीक की बीएस 6 सुपर लग्जरी AC वोल्वो बसें शामिल की गई हैं। 12 नई बसें खरीदी गई हैं। जो 5 अगस्त से चलाई जाएंगी। इनमें से 9 बसें जयपुर-दिल्ली रूट पर पहले से संचालित लग्जरी बसों की जगह लेंगी। 2 बसें जयपुर से कैचीधाम के लिए और

.

राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत खरीदी गई इन बसें बीएस-6 नॉर्म्स पर आधारित हैं, यानी ये कम प्रदूषण फैलाती हैं। दरअसल, वोल्वो बसों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिल रही थी, लेकिन बीएस-6 मानक वाली ये नई बसें अब दिल्ली में भी एंट्री कर सकेंगी।

बनीपार्क स्थित डीलक्स बस डिपो पर खड़ी हैं नई लग्जरी बसें।

बनीपार्क स्थित डीलक्स बस डिपो पर खड़ी हैं नई लग्जरी बसें।

रोडवेज की नई वोल्वो बसों में खास क्या है

वोल्वो बसों में विशेष एयर सस्पेंशन लगाया गया है, जिससे गड्ढों का असर कम महसूस होगा। सफर ज्यादा आरामदायक होगा। साथ ही टर्निंग पॉइंट्स पर यात्रियों को झटका या झुकाव महसूस नहीं होगा। हर सीट के पीछे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिया गया है। बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन और नई सुरक्षा सुविधाएं भी हैं। सभी सीटें पुश-बैक हैं। पूरी बस फुल एसी है।

राजस्थान रोडवेज ने कुल 12 नई बसें खरीदी गई हैं।

राजस्थान रोडवेज ने कुल 12 नई बसें खरीदी गई हैं।

रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी के पास

रोडवेज ने इन 12 बसों के छह साल तक मेंटेनेंस और सर्विस का कॉन्ट्रैक्ट वोल्वो कंपनी के साथ किया है। रोडवेज प्रशासन ने बताया- साल 2010 के बाद यह पहला मौका है, जब निगम ने खुद की वोल्वो बसें खरीदी हैं। इससे यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा और निगम की आय भी बढ़ेगी।

रोडवेज की चेयरपर्सन शुभ्रा सिंह ने बताया- राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को किफायती दरों में बेहतरीन और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध हो। नई वोल्वो बसों से यात्रियों का रोडवेज की तरफ रुझान बढ़ेगा और निगम की साख भी मजबूत होगी।

बस की सभी सीटें पुश बैक हैं। साथ ही बस फुल एसी है।

बस की सभी सीटें पुश बैक हैं। साथ ही बस फुल एसी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading