![]()
प्रतापगढ़ में सोमवार को भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
दोपहर 3.30 बजे किसान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। कलेक्टर के बाहर नहीं आने पर किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही ज्ञापन चिपका दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर जिले का चक्का जाम कर देंगे।
किसानों ने फसल खराबी का मुआवजा और बीमा कंपनियों से लंबित राशि के भुगतान की मांग की। किसान नेताओं का कहना था कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलें नष्ट हो रही हैं। सरकार और बीमा कंपनियों की उदासीनता से किसान कर्ज में डूब रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहत पैकेज की घोषणा नहीं होने पर आंदोलन को हर गांव तक ले जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की। किसानों ने भविष्य में सड़कों पर तालाबंदी और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसानों के अनुसार जिला कलेक्टर उनकी समस्याएं सुनने के बजाय दूसरे गेट से निकल गईं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments