![]()
झालावाड़ में राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को निगम कार्यालय परिसर में लेखा संवर्ग से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जयपुर डिस्कॉम के अध्यक्ष ए
संगठन मंत्री विक्रम सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रदर्शन जिलाध्यक्ष शौकत पठान और जिला महामंत्री गिरीशचंद तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कर्मचारियों ने एसई झालावाड़ सर्किल और लेखा अधिकारी झालावाड़ सर्किल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेखा शाखा के सभी कार्मिक, अभियंता और लेखा अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान महेश कुमार माली, सरिता बेरवा, ललित जैन, राधेश्याम सोनी, शिवशंकर प्रजापति, कमलेश गुप्ता, शंकरलाल मेवाड़ा, घनश्याम यादव, यशवंत गुप्ता, मोहित गुप्ता, महेश कुमावत, चंद्रप्रकाश मीणा, हरिओम मीणा, हुकमसिंह शेखावत और ओमवीर चौधरी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
ये हैं संगठन की प्रमुख मांगें
संघ ने लेखा संवर्ग के पुनर्गठन और पदोन्नति से संबंधित कई मांगें रखीं।
- लेखा संवर्ग का पुनर्गठन कर पदोन्नति के पद बढ़ाए जाएं।
- अन्य विद्युत निगमों की तर्ज पर मुख्यालय स्तर पर दो मुख्य लेखा नियंत्रक और मुख्य लेखाधिकारी के पद सृजित किए जाएं।
- प्रत्येक जोन में वरिष्ठ लेखाधिकारी और लेखाधिकारी (राजस्व) का अतिरिक्त पद बनाया जाए ताकि लेखा संवर्ग का ढांचा सुदृढ़ हो सके।
- राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र दिनांक 22 अगस्त 2024 को लागू करते हुए लेखाधिकारी पद पर सीधी भर्ती बंद की जाए और रिक्त पदों को पदोन्नति से भरा जाए।
- केवल कनिष्ठ लेखाकार स्तर पर भर्ती की जाए और उन्हें ग्रेड पे 4200 समकक्ष पे लेवल 11 प्रदान किया जाए।
- रेवेन्यू मैनुअल और चेयरमैन डिस्कॉम आदेश संख्या 16/8 के तहत सहायक राजस्व अधिकारियों से संबंधित दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
कर्मचारियों ने दी चेतावनी
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लेखा संवर्ग की लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कर्मचारी आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments