झुंझुनूं में रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा अपने पिता की मौत के बाद भी 3 साल तक उसकी पेंशन उठाता रहा। बैंक में 3 बार फर्जी जीवित प्रमाण पत्र जमा किया। हालांकि पुलिस को भेजी पड़ोसी की एक शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
मामला झुंझुनूं के पचेरी कलां पुलिस थाने का है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मृतक रिटायर्ड आरक्षी (कॉन्स्टेबल) भगवान सिंह के बेटे प्रदीप (48) को आज गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल 8 लाख 20 हजार 738 रुपए का गबन किया हैं।
पड़ोसी की शिकायत पर जांच शुरू हुई थानाधिकारी राजपाल ने बताया- हरियाणा निवासी राहुल ने 6 फरवरी 2025 को डाक के जरिए पचेरी कलां पुलिस थाने में शिकायत भेजी थी। बताया- राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद से रिटायर्ड उनके पड़ोसी भगवान सिंह निवासी कुलताजपुर, महेंद्रगढ़(हरियाणा) का निधन 24 सितंबर 2021 को हो गया था।
इसके बाद भी भगवान सिंह का बेटा प्रदीप, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पचेरी कलां शाखा के खाते संख्या 61020907861 में अपने पिता के जीवित होने के फर्जी दस्तावेज लगाता रहा। इन झूठे दस्तावेजों से बेटा 3 सालों से लगातार पिता की पेंशन उठा रहा था।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
तीन फर्जी जीवित प्रमाण पत्र लगाए थे शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बैंक और बुहाना ट्रेजरी से पेंशन से जुड़े सभी रिकॉर्ड जुटाए गए, जिनमें फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में सामने आया कि प्रदीप ने अपने मृत पिता के हस्ताक्षर करके तीन फर्जी जीवित प्रमाण पत्र तैयार किए। उसने कथित तौर पर एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को विश्वास में लेकर एक प्रमाण पत्र सत्यापित करवाया। जबकि अन्य दो पर फर्जी हस्ताक्षर और अलग-अलग स्कूलों की मोहर का इस्तेमाल किया।
8 लाख रुपए का किया गबन थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कुल 8 लाख 20 हजार 738 रुपए का गबन किया है। आशंका है कि मामले में बैंक कर्मी भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments