☜ Click Here to Star Rating


केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने रीट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी नहीं होने पर शुरूआत में ही चौधरी ने नाराजगी जताई। बाद में कलेक्टर लोक बंधु, एसपी वंदिता राणा पहु

.

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। इस दौरान सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं से लेकर अफसरों पर लापरवाही, भ्रष्टाचार व परेशान करने के आरोप भी लगाए। इस पर चौधरी ने अफसरों काे फटकार लगाई और कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें।

रीट सभागार में हुई बैठक में मौजूद अफसर।

रीट सभागार में हुई बैठक में मौजूद अफसर।

सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, उनकी जमीनी स्थिति का आकलन एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए बैठक दोपहर 12 बजे बुलाई गई। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी निर्धारित समय पर पहुंच गए, लेकिन कलेक्टर एसपी सहित कुछ अन्य अफसर नहीं पहुंचे। इस पर जिला परिषद सीईओ को निर्देश दिए गए और बाद में कलेक्टर एसपी पहुंचे।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुद्दे और सुझाव प्रस्तुत किए। जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि अजमेर जिला विकास के हर सूचकांक पर अग्रणी बन सके और केंद्र सरकार की योजनाएँ “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार कर सकें। बैठक में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, मसूदा विधायक वीरेन्द्रसिंह कानावत आदि मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कहा-जो सदस्य नहीं, वे बाहर चले जाएं

बैठक में पहले जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और अपनी समस्याएं बताते रहे।इस पर बाद में कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि जो दिशा के सदस्य नहीं, वे बाहर चले जाए। इसके बाद सदस्यों की मौजूदगी में बैठक हुई।

……...

पढें ये खबर भी…

अंराई थाना प्रभारी लाइन हाजिर, आईजी ने किया था निरीक्षण:वर्दी में नहीं मिला स्टाफ, CCTV भी बंद थे; बिना किसी कारण लोगों को थाने में रोका

अजमेर रेंज के आईजी राजेंद्र सिंह की ओर से किए गए निरीक्षण में स्टाफ का वर्दी में नहीं मिलना, थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बंद मिलना, बिना किसी कारण के लोगों को थाने में रोकना और आदेशों कीअवहेलना करना अराईं थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। अजमेर एसपी वंदिता राणा ने थाना प्रभारी एसआई भोपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। (पूरी खबर पढे़)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading