![]()
बूंदी में बिजली सप्लाई की मांग को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर लगाया जाम।
बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र में रविवार को बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया।
पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इससे विद्युत पोल बह गए और तार टूट गए। तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद थी। डिस्कॉम कर्मियों और अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की मदद से स्थिति को संभाला, लेकिन ट्रायल के दौरान ट्रिपिंग की वजह से बिजली गुल हो गई।
इससे नाराज ग्रामीणों ने मेगा हाईवे बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर दी। स्कूली बच्चों ने भी स्कूल के सामने अलग से जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
तीन घंटे बाद इंद्रगढ़ तहसीलदार राजेंद्र मीणा और कार्यवाहक थानाधिकारी कैलाश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थायी रूप से बिजली आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा दिया गया।
प्रदर्शन में सरपंच राजकुमार मीना, कांग्रेस नेता अशोक मीना, नरेंद्र बहड़ावली, युवा नेता लखन मीना, महेश मीना लबान, शिक्षक नेता जानकी लाल मीना समेत कई ग्रामीण और स्कूली बच्चे शामिल थे। जाम खुलने के बाद पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाला।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments