कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता व मंच पर मुख्य अतिथि।
जालोर के सामतीपुरा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को जालोर और सिरोही जिले के माहेश्वरी समाज के कार्यकर्ता व व्यापारियों को नए व्यापार व समाज में विकास कराने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जालोर-सिरोही के बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता व वरिष्ठ
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दना के साथ हुई। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश राठी, मुख्य वक्ता संदीप चरखा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने समाज के हित में काम करने, समाज में बालिकाओं को अधिक से अधिक पढ़ाने, समाज के विकास को लेकर बात की। इसके बाद उन्होंने समाज के व्यापारियों व युवाओं को नए व्यापार के लिए आइडिया दिए और बताया कि समाज के युवाओं को बड़े-बड़े व्यापार शुरू करने और उसमें भाग लेकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं।

कार्यक्रम में मौजूद माहेश्वरी समाज के लोग।
इसके बाद अध्यक्ष महानंद सारडा ने कहा कि जोधपुर में 10 जनवरी को प्रस्तावित माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय स्तरीय महाअधिवेशन में जालोर जिले के हर घर से दो लोगों को रजिस्ट्रेशन करा कर सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर, बाड़मेर जिला अध्यक्ष प्रेम कड़वा, ओमप्रकाश, रमेश, श्याम, हीरालाल बागरा, दिलीप भीनमाल, सुशील, सायला मंडल अध्यक्ष कांतिलाल,नरेश भूतड़ा बागोड़ा, महानंद राठी सांचौर, जसवंतपुरा से गौत्तमदास, रानीवाड़ा से दिलीप, अनिल समेत बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments