पुलिस ने गांगियासर में पकड़ा लकड़ी तस्करों का वाहन
जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में, बिसाऊ थाना पुलिस ने रविवार देर रात को गांगियासर गांव में एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध रूप से हरी लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड

अवैध लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त, बिसाऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
टीम ने रविवार देर रात को गांगियासर क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने जब उसे रोका और जांच की, तो उसमें भारी मात्रा में हरी लकड़ियां भरी हुई थीं। गाड़ी का नंबर आरजे 18 जीसी 8460 है। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को कब्जे में लेकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत जब्त कर लिया। इसके बाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वन अधिनियम के तहत गाड़ी को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments