![]()
हनुमानगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने अपने लंबित प्रोत्साहन एवं वेतन वृद्धि को लागू करवाने की मांग करते हुए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह कार्रवाई राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी
सीएचओ ने बताया कि वे पिछले 19 माह से प्रोत्साहन भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। इस कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति के बाद अप्रैल 2025 से 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि लागू होनी थी, जो अब तक उनके वेतन में नहीं जोड़ी गई।
ये मांगें रखी
- विगत 19 माह के बकाया प्रोत्साहन का शीघ्र भुगतान किया जाए।
- अप्रैल 2025 से लागू होने वाली 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू की जाए।
- अनावश्यक रूप से अन्यत्र लगाई जाने वाली ड्यूटियों पर रोक लगाई जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष सहारण, छिन्द्रपाल, उग्रसेन, जूली शर्मा, अनिल, सुमन, विनोद सहित कई अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments