![]()
पुलिस आरोपी से अन्य सहयोगियों को लेकर पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से सहयोगियों को लेकर पूछताछ कर रही है। पहले पुलिस ने 16 बैटरियां और एक वाहन को जब्
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर की रात को गांव खारड़ा चारणान इलाके में चोरों ने मोबाइल टॉवर से बैटरियां चोरी करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरो का पीछा किया गया। पुलिस का एक्टिविटी के चलते आरोपीगण चोरी की गई बैटरियां एव उपयुक्त वाहन बिनानंबर की पिकअप गाडी को गांव मलवा इलाके में छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।
बैटरिया व वाहन को किया जब्त
पुलिस टीम ने बैटरियां एव चोरी में उपयोग ली गई गाडी को जब्त कर लिया। घटना को लेकर हेमाराम पुत्र चुतराराम निवासी कानोड़ गिड़ा जिला बालोतरा हाल सुपरवाइजर ने गिड़ा थाने में रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश देकर एक आरोपी पकड़ा
एसपी रमेश कुमार ने बताया- एक स्पेशल टीम बनाई गई। आरोपियों की तलाश में बायतु, बालोतरा, पचपदरा, पाटौदी, कुंपलिया, परेऊ एवं बड़नावा समेत विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। जांच के बाद तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने आरोपी रावलसिंह उर्फ राहुल पुत्र जालमसिंह निवासी तिवरी, थाना मथानिया, जिला जोधपुर को डिटेन किया गया। पूछताछ में रावलसिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 10 सितंबर की रात में मोबाइल टांवर से कुल 16 बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। इस संबंध में एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया है। जिसे बाल सुधार गृह भिजवाए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments