सपोटरा के नारौली डांग के कोठी वाले बालाजी मंदिर हरीकीर्तन एवं पद दंगल में कलाकारों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां।
सपोटरा के नारौली डांग स्थित कोठी वाले बालाजी मंदिर में चार दिवसीय हरीकीर्तन एवं पद दंगल का समापन हो गया। आम बस्ती की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की कई प्रसिद्ध पद पार्टियों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

हरीकीर्तन एवं पद दंगल देखने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।
समापन दिवस पर छुट्टन एंड पार्टी झारेड़ा, रामकेश एंड पार्टी सहजनपुर, दिनेश एंड पार्टी भूडा ऊकेरी और राजूलाल एंड पार्टी रीछोटी के कलाकारों ने अपनी स्वरचित रचनाओं से भगवान के लीला चरित्रों का अद्भुत वर्णन किया। उनकी मधुर वाणी और भक्तिमय पदों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दंगल स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। देर शाम तक भक्तिमय गीतों पर तालियों और जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में गांव के पंच-पटेलों और आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी पद पार्टियों के कलाकारों का माल्यार्पण कर और साफा बांधकर सम्मान किया। श्रद्धालुओं ने पद गायन की परंपरा को जीवंत रखने के लिए आयोजकों की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments