☜ Click Here to Star Rating



पिछले दिनों मेयर कुसुम यादव के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने निगम मुख्यालय में रैली निकाल प्रदर्शन किया था। (फाइल फोटो)

जयपुर नगर निगम हेरिटेज में वार्ड 63 में होने जा रहे उपचुनाव के साथ ही मेयर पद के चुनाव को लेकर विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेसी पार्षदों ने सरकार से कार्यवाहक मेयर के पद पर चुनाव की मांग की है। इसके साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

.

कांग्रेसी पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने कहा कि नगर निगम हेरिटेज में पिछले दिनों वार्ड 63 पार्षद सुशीला देवी का निधन हो गया था। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वहां पूरी चुनाव प्रक्रिया को अपनाते हुए 3 सितंबर को उपचुनाव का आयोजन करवाया जा रहा है। जहां आम जनता वोट के माध्यम से एक बार फिर पार्षद का चुनाव करेगी। जबकि उससे ज्यादा कार्यकाल जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कार्यवाहक मेयर का हो चुका है। लेकिन शासन और प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि पार्षद के चुनाव से सरल प्रक्रिया मेयर चुनाव की है जो सिर्फ 7 दिन की है जिसमें जनता द्वारा चुने गए 100 पार्षद ही अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं करना चाहती है क्योंकि असलियत में उनके पास बहुमत ही नहीं है।

शेखावत ने कहा कि नियमों के विपरीत जाकर असंवैधानिक तरीके से सरकार लगातार कार्यवाहक मेयर को एक्सटेंशन दे रही है। जिससे नगर निगम में भ्रष्टाचार फैल रहा है। अधिकारी कांग्रेस ही नहीं बल्कि, बीजेपी के पार्षद और चेयरमैन तक की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी नगर निगम हेरिटेज में मेयर पद पर चुनाव की मांग करती है। क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चुनाव बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर राजस्थान सरकार ने समय रहते मेयर पद पर चुनाव नहीं करवाया, तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हेरिटेज निगम में वार्डों के हालात पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। शहर की सफाई व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। गार्डन मेंटिनेंस के ठेके तक नहीं हुए हैं। आवारा पशु शहर में आतंक मचा रहे हैं। अंदरूनी कॉलोनियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों की रोल लाइट बंद रहती है। लेकिन इन समस्याओं की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। इसलिए हम चाहते हैं कि पार्षदों के वोट के माध्यम से नए मेयर का चुनाव हो। जो आम जनता के साथ पार्षदों की समस्याओं का भी त्वरित समाधान कर सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading