![]()
मोहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम का आयोजन किया गया।
धौलपुर में मोहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम का आयोजन किया गया। पुराने शहर से शुरू हुआ ताजिया जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए कर्बला पहुंचा। अकीदतमंदों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ ‘या हुसैन’ के नारे लगाए।
.
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ताजियों का एक साथ मिलान किया गया। जुलूस का समापन जगन चौराहे से होते हुए घंटाघर रोड स्थित कर्बला में हुआ। यहां सभी ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की फिक्स पिकेट्स लगाई गईं। जुलूस देर रात तक चला।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments