स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रताप नगर, जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम देश के नाम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रताप नगर, जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम देश के नाम का आयोजन किया गया। इसमें शुभ विचार संस्था के संस्थापक व संस्कृतिकर्मी जीतेंद्र शर्मा को इको आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न औ

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों महिलाओं और प्रबुद्ध जनों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शर्मा की अगुवाई में प्रकृति वंदना का आयोजन किया गया, जिसमें तुलसी माता सहित विभिन्न पौधों की पूजा कर उन्हें राखी बांधी गई और उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा यात्रा से हुई।
आयोजन में आए सभी अतिथियों को गीता ज्ञान पुस्तक, गोविंद देवजी का चित्र और तुलसी का पौधा भेंट कर जयपुर को प्रदूषणमुक्त और डेंगू मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। डॉ. केदावत ने कार्यक्रम में शामिल 100 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments