उदयपुर के गांधी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में छात्राएं बैंड की रिहर्सल करती हुई आगे बढ़ती
उदयपुर के गांधी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इधर, इस समारोह को लेकर सुरक्षा भी मजबूत कर दी गई है। गांधी ग्राउंड में बिना पास के किसी के भी एंट्री इस समय नहीं है।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर आज ध्वजारोहण, परेड, व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का पूर्वाभ्यास किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने वहां पूरी व्यवस्था देखी और वहां काम कर ही टीम को दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान एडिशनल एसपी सिटी उमेश ओझा ने सुरक्षा की दृष्टि से ग्राउंड को देखा। उन्होंने यहां समारोह में आने वाले अतिथियों से लेकर सम्मानित होने वालों की एंट्री प्वाइंट से लेकर आम जन की एंट्री वाले प्वाइंट भी देखे। यहां पर पूर्वाभ्यास के साथ ही सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया। प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास सहित कई अधिकारी यहां मौजूद थे।
अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान मार्च पास्ट किया गया जिसमें पुलिस, होमगार्ड सहित अन्य टुकड़ियां शामिल हुई। इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम तो स्कूली छात्राओं ने बैंड का प्रदर्शन किया। यहां ध्वजारोहण जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम का तीसरा चरण
- इधर, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तीन चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम में तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त तक ध्वज फहराना, राजकीय भवनों की सजावट आदि, तिरंगा के साथ सेल्फी लेना, तिरंगा रैली, तिरंगा यात्रा जैसी गतिविधियां होंगी।
- सभी पंचायती राज संस्थाओं, राजकीय व निजी कार्यालयों, जिले के प्रमुख स्थलों, स्मारकों को तिरंगा रंग की एलईडी लाईटिंग से की जाएगी। प्रमुख बाजारों में भी लाईट डेकोरेशन, माला डेकोरेशन, दीया, रंगोली आदि से सजावट करने के लिए स्थानीय व्यक्यिं को प्रोत्साहित करना, पंचायत के प्रमुख तालाब, प्रमुख स्थल, प्रमुख व्यापार केन्द्र आदि में देशभक्ति के राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, देशभक्ति के गीत आदि भी प्रसारित किए जाएंगे।

गांधी ग्राउंड में सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करते स्टूडेंट

परेड़ को लेकर रिहर्सल

गांधी ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल में एडीएम और एएसपी सिटी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments