जालोर के बागरा थाना में नाबालिग से 5 महीने पहले हुए रेप के मामले में अब भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। इधर, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन पांच दिन से धरने पर बैठा है।
पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन सौंप बताया कि यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से अनशन पर बैठेंगे।
इधर, शुक्रवार को आरोपी टीचर के परिवार व परिजनों ने टीचर को गलत तरीके से फसाने का आरोप लगाते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा है।

जालोर कलेक्ट्रेट जिसके सामने परिवार धरने पर बैठा है।
फोटो दीवार और धरने पर लगाकर परिवार की छवि खराब व धरने पर लगा कर परिवार की छवी धुर्मिल कि जा रही
इधर, आरोपी टीचर के बेटा, पति समेत अन्य परिजनों ने शुक्रवार की शाम को जालोर एसपी शेलेन्द्र सिंह को मिल कर ज्ञापन दिया। पत्नी ने ज्ञापन में बताया कि पति को बलात्कार के मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। पैसों के लेनदेन के विवाद को जबरदस्ती मामला बनाकर इमेज खराब की जा रही है।
वहीं आरोप साबित होने से पहले पीड़ित परिवार के द्वारा बागरा थाने में पुलिस की मिलीभगत से दीवारों और धरना स्थल पर फोटो लगाकर परिवार की छवि को खराब किया जा रहा है। ऐसे में इनके खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया जाए।
टीचर के परिवार ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहां पुलिस बार-बार जबरदस्ती घर में घूस कर सामान बिखेरने के साथ परेशान किया जा रहा हैं। 30 अक्टूबर की रात करीब 8.30 बजे थानाधिकारी मोहनलाल के साथ पुलिस के जवान पहुंच महिलाओं से गालियां देने के बाद फोन भी जब्त कर लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments